उत्तराखंड पुलिस ने नम आंखों से ‘वीरू’ को दी विदाई, खोया अपना सदस्य
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
पुलिस विभाग में निरंतर 17 साल सेवा देने वाले वीरू घोड़े को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। कनखल बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल और वीसी एचआरडीए अंशुल कुमार और अन्य पुलिस ऑफिसर्स भी सम्मिलित हुए।
वीरू अश्व साल 2017 से साल 2020 तक राज्य स्थापना दिवस परेड में कमांड में लगाया जाता था। इसके अतिरिक्त साल 2010 महाकुंभ, साल 2016 अर्धकुंभ, साल 2021 कांवड़ मेला और विधानसभा सत्र में ड्यूटी सहित विभिन्न अवसरों पर भी अपनी सेवाएं दी थीं।
18 मार्च 2023 को पुलिस विभाग का अंग बने वीरू का 21 साल 03 महीने की आयु में लैमिनाईटिस रोग से ग्रसित होने के कारण मृत्यु हो गई। वीरू की तैनाती साल 2023 तक जनपद देहरादून में रही और पिछले साल मार्च में हरिद्वार स्थानांतरित किया गया था।




