कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल को मिला इनकम टैक्स का नोटिस
इनकम टैक्स और ईडी का खौफ दिखा रही है मोदी सरकार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भगत सिंह के अनुयाई हैं फांसी पर चढ़ने के लिए भी रहेंगे तैयार
कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। उन्होंने भाजपा पर घटिया मानसिकता का आरोप लगाया हैI गणेश गोदयाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि उन्हें मंगलवार को इनकम टैक्स की तरफ से कल उन्हें और उनकी पत्नी को तीन नोटिस भेजे गए हैं। महाराष्ट्र थाने में तत्काल हाजिर होने के लिए भी उन्हें नोटिस भेज गया है। इस दौरान गोदियाल ने कहा कि वो अपने उसूलों से समझौता नहीं करेंगे। इनकम टैक्स की ओर से नोटिस मिलने की कार्रवाई को गोदियाल ने भाजपा की घटिया मानसिकता बताया है। उन्होंने कहा कि वो भगत सिंह के अनुयाई हैं इसलिए वो फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार रहेंगे। बता दें कि गोदियाल को 22 मार्च को महाराष्ट्र के ठाणे में पेश होने को कहा गया है। गणेश गोदियाल ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गोदियाल ने कहा कि मोदी सरकार उन्हें इनकम टैक्स और ई डी का खौफ दिखा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें हराने की कोशिश में लगी है लेकिन गढ़वाल की जनता उन्हें हारने नहीं देगी।




