उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में बसों का किराया 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने पर ट्रांसपोर्टर विचार कर रहे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

चारधाम यात्रा में बसों का किराया 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने पर ट्रांसपोर्टर विचार कर रहे हैं। इसको लेकर ट्रांसपोर्टरों ने एक प्रस्ताव भी तैयार किया है, जिसपर चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन की बैठक में भी फैसला लिया जाएगा। पिछले वर्ष भी ट्रांसपोर्टरों की ओर से 5 से 10 फीसदी किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी रखा गया था लेकिन किसी प्रकार का फैसला ही नहीं हो पाया था। इस बार ट्रांसपोर्टरों ने 10 से 15 फीसदी किराये वृद्धि करने का प्रस्ताव को रखा है। आज शनिवार को होने वाली चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन की बैठक में किराये को लेकर भी फैसला होगा।

 

चारधाम यात्री बसों का किराया (साल 2023)

बस मॉडल             ऋषिकेश से हरिद्वार से धाम

3 बाई 2             4050             4230 चारधाम

2 बाई 2 (पुश बैक) 5970             6250 चारधाम

2 बाई 2 (साधारण) 4510             4730 चारधाम

24 सीटर (साधारण) 4570             4780 चारधाम

नोट: किराया प्रति सवारी का है

चारधाम यात्रा के लिए 120 बसों की बुकिंग भी हो चुकी है। दूसरे राज्यों के ट्रैवल एजेंट अलग-अलग ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालय में फोन कर जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। टीजीएमओसी के अध्यक्ष जेएस नेगी ने बताया कि कंपनी की 40 से 50 बसों की बुकिंग भी हो चुकी है। हर दिन दूसरे राज्यों के ट्रैवल एजेंट फोन कर जानकारी भी जुटा रहे हैं। गढ़वाल मंडल बहुद्देशीय समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद भट्ट ने बताया कि उनकी कंपनी की करीब 30 बसें भी बुक हो चुकी हैं। अन्य कंपनियों की बसें भी अब बुक हो चुकी हैं। इस बार चारधाम यात्रा के किराये में 10 से 15 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। किराये को लेकर चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन की बैठक में ही फैसला लिया जाएगा। – जितेंद्र नेगी, अध्यक्ष टीजीएमओसी लिमिटेड ऋषिकेश


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button