केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान में सुरक्षा कर्मियों के घायल होने पर दुख व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. सिंह ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में मुठभेड़ की घटनाओं से दुखी हैं। डॉ. सिंह ने लोगों से एकजुट होकर दुश्‍मन के नापाक इरादों को नष्ट करने व घाटी में शांति और सद्भाव बनाए रखने का अनुरोध किया।