राजनीति

ना कांग्रेस, ना वाम से समझौता: सीट शेयरिंग से पहले ही INDIA को झटका, ममता बोलीं- बंगाल की मैं अकेली शेरनी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को हराने के लिए बने 28 दलों के गठबंधन इंडिया में अभी सीट शेयरिंग पर बात नहीं हो सकी है लेकिन उससे पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो टूक कह दिया है कि वह राज्य में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में लड़ेगा जबकि बंगाल में वह अकेली बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगी। वह ना तो कांग्रेस और ना ही वाम दलों के साथ समझौता करेंगी।

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार करते हुए ममता ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले के चकला में कार्यकर्ता सम्मेलन और एक रैली की और  लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। बनर्जी ने CAA के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा, ”नागरिकता कार्ड हर लोकसभा चुनाव से पहले मतुआ समुदाय के वोटों को लुभाने की एक चाल है।”

बाद में तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी उठाया। टीएमसी ने लिखा,
“बीजेपी द्वारा CAA मुद्दे को हर साल उछालना लोगों को बरगलाने और वोट हासिल करने की एक चाल मात्र है। उन्होंने नागरिकता के झूठे वादों से मतुआ समुदाय को बार-बार गुमराह किया है। अगर मतुआ वैध नागरिक नहीं होते, तो उनके पास आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड कैसे होते और उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ कैसे मिलता?


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button