राष्ट्रीय

नीतीश कुमार के मन में आखिर क्या चल रहा है? चुनाव से ठीक पहले ललन सिंह को देना पड़ा इस्तीफा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बीते 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद बिहार की राजनीति में मानो भूचाल आ गया है। इसके सबसे अधिक असर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में दिखने को मिल रही है। ललन सिंह को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा है। दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने यह ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया है।

जेडीयू और आरजेडी के तमाम नेता बैठक से पहले मीडिया में चल रहे इन कयासों का लगातार झुठलाते रहे, लेकिन शुक्रवार को आखिरकार कयास सच साबित हुए। बिहार के सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा थी कि नीतीश कुमार ललन सिंह की आरजेडी से नजदीकी से नाराज थे। हालांकि इस बात को भी जेडीयू के तमाम नेता और खुल ललन सिंह झुठला रहे हैं। और अध्यक्ष पद छोड़ने के पीछे जो कारण बताया है कि वह है लोकसभा चुनाव लड़ना।

हालांकि, अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए लोकसभा चुनान को कारण बताना किसी भी सियासी जानकारों को पच नहीं रहा है। उनका मानना है कि पार्टी में कुछ जरूर गड़बड़ है इसलिए ठीक चुनाव से पहले अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button