उत्तराखंडराजनीति

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छह सवालों का जवाब मांगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बीते मंगलवार को रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छह सवालों का जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में 5वीं बार वोट मांगने आए पीएम नरेंद्र मोदी को देवभूमि की जनता के कई सवालों के जवाब देने चाहिए। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि शांतप्रिय उत्तराखंड में ध्रुवीकरण की राजनीति न करते हुए पीएम को मूल मुद्दों पर सीधे और स्पष्ट जवाब देना चाहिए। पीएम बताएं कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी कौन है। हमारी आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी आखिर कौन है। उत्तराखंड में पेपर लीक व भर्ती घोटाला का दोषी कौन है। सैनिक बहुल क्षेत्र उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी आखिर कौन है। एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर 1 बहुत से अपराधों में बीजेपी के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जिम्मेदार कौन है। पीएम यह भी जवाब दें कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी व शराब माफिया, भूमाफिया और खनन माफिया को संरक्षण का दोषी कौन है। कहा कि बीजेपी ने इन सवालों के जवाब नहीं दिये तो आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की जनता अपना जवाब देगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कई सवाल उठाए हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button