उत्तराखंडवायरल न्यूज़

नैनीताल : मां कसम मैने बोला था इस मैटर में मेरा कोई हाथ नहीं, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है पोस्ट, जानें मामला


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नैनीताल में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई लड़की के होटल में मिलने के बाद सोशल मीडिया में अब कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। जिसमें बाघ की फोटो पर लगाकर लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे है। पढ़िए पोस्ट में क्या-क्या लिखा है। नैनीताल में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से लापता हुई युवती के होटल में मिलने के बाद सोशल मीडिया में कई पोस्ट भी वायरल हो रही हैं। जिसमें बाघ की फोटो लगाकर लिखा है.. मां कसम लड़की को मैं नहीं ले गया। इसके साथ ही कई अन्य फोटो भी वायरल हो रहे हैं। लोग उक्त घटना से बाघ से जोड़कर मीम्स और पोस्ट बनाकर सोसश मीडिया में प्रसारित भी कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को एक युवती ग्रामीण क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। जो 24 घंटे के बाद गांव से लगभग 35 किलोमीटर दूर नैनीताल के एक गेस्ट हाउस में मिली। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद युवक को दबोच भी लिया है। यह खबर जब लोगों को पता चली तो सोशल मीडिया पर बाघ के फोटो लगाकर लोगों ने कई पोस्ट भी वायरल की। इसमें बाघ की फोटो में मां कसम लड़की को मैं नहीं ले गया व मां कसम मैने बोला था इस मैटर में मेरा कोई हाथ नहीं और क्यों बदनाम कर रहे हो मुझे असली शिकारी तो मनुष्य है.. लिखी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं कई पोस्टों में लोग बाघ और तेंदुए को बेवजह बदमान करने की बात भी कर रहे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button