राजनीति

फिर आएगा मोदी, BJP ने रिलीज किया लोकसभा चुनाव के लिए गाना; सोनिया-राहुल गांधी को घेरा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए थीम सॉन्ग जारी कर दिया है। इसके जरिए दावा किया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद ‘फिर आएगा मोदी।’ गुरुवार को जारी गाने में पार्टी ने साल 2014 से लेकर अब तक हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। साथ ही राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटने के फैसले समेत कई बड़ी बातें भी शामिल हैं।

भाजपा के गाने की लिरिक्स हैं, ‘बजेगा डंका, काम के दम का! राम जी देंगे सद्बुद्धि, फिर आएगा मोदी। मोदी एक व्यक्ति नहीं है, देश का है वो सम्मान, 140 करोड़ लोगों की आशाओं की है पहचान। फिर आएगा, फिर आएगा मोदी।’

भाजपा ने इस गाने के जरिए विपक्षी गठबंधन INDIA और खासतौर से कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। करीब 10 मिनट लंबे इस वीडियो में कांग्रेस के दो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई नेताओं की तस्वीरें भी शामिल हैं। लिरिक्स के अनुसार, ‘कितना भी चाहे झूठ फैला लें, मिलकर सारे घमंडी। फिर आएगा मोदी।’


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button