उत्तराखंड

महिला सशक्तिकरण व बाल संरक्षण पर 15 दिवसीय जागरूकता अभियान


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कोटद्वार, पौड़ी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली की अध्यक्षता में 1 जून से 15 जून के दौरान ’महिला अधिकार और सशक्तिकरण व बच्चों के अधिकार एवं उनके संरक्षण पर 15 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में पोक्सो एक्ट, साइबर क्राईम व बच्चों से संबंधित अन्य कानूनों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में पोक्सो एक्ट व बच्चों से संबंधित सभी कानूनों के संबंध में बताया जाए जिससे बच्चे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

उन्होंने बच्चों की तस्करी, घटते लिंगानुपात, बाल मजदूरी व बाल विवाह जैसे बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के प्रति भी बच्चों को शिक्षित करने को कहा।

उन्होंने नुक्कड नाटक, रेडियो टॉक शो, ड्राइंग स्लोगन कंपिटिशन व अन्य माध्यमों से लोगो व बच्चों को कानूनों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

साथ ही बच्चों की करियर काउंसलिंग व कैसे बच्चों को जुवेनाइल एक्ट के बारे में बच्चों को कैसे जागरूक किया जाये इस पर भी कार्य करने को कहा।

बैठक में डी.पी.ओ. देवेन्द्र थपलियाल, प्रतिनिधि मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.एस. नेगी, ए.सी.एम.ओ. डा. पारूल गोयल, नायब तहसीलदार मेघा पंत, श्रीमती गीता, रविन्द्र कुमार व कुलदीप पंवार उपस्थित थे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button