मानदेय बढ़ोतरी की मांग लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, विरोध प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राजकीय कर्मचारी घोषित करने व मानदेय बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी रोष भी है। आज शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जुलूस भी निकाला। इस दौरान एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता सेमवाल भी बेहोश हो गई। जुलूस पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पुतलों के साथ निकाला गया। शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जुलूस बस अड्डे तक भी पहुंचा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन के बैनर तले जनपद भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 19 फरवरी से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर भी हैं। जिनके धरने को आज 25 दिनभी पूरे हो चुके हैं। अब लोकसभा चुनाव के लिए कभी भी आचार संहिता लगने व मांगे पूरी न होने पर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।




