मायके आई युवती को रिश्तेदार ने OYO होटल में मिलने बुलाया, फिर… पुलिस ने दर्ज किया मर्डर केस
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित एक ओयो होटल में सोमवार रात हुई 24 वर्षीय विवाहित युवती की मौत के मामले में सूरजकुंड थाना की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर में उनके एक रिश्तेदार को आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मृतका के भाई ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के शाहपुर गांव के रहने वाले हैं। वह किराये के एक मकान में परिवार समेत मेवला महराजपुर में रहते हैं। वह छह बहन-भाई हैं। सबसे छोटी बहन पूनम की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। कुछ समय पहले पूनम ससुराल से उनके पास आई थी।
सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पूनम को संजीव ने फोन कर मिलने के लिए ग्रीनफील्ड कॉलोनी के एक ओयो होटल में बुलाया था। संजीव उनका दूर का रिश्तेदार है। उसी दिन शाम के समय संजीव ने उसे मोबाइल फोन पर जानकारी दी कि पूनम ने होटल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।




