उत्तराखंड

रेडियोएक्टिव मैटेरियल (RAM) प्रकरण में परमाणु उर्जा विभाग,भारत सरकार की रिपोर्ट दून पुलिस को प्राप्त


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रेडियोएक्टिव मैटेरियल (RAM) के प्रकरण में परमाणु उर्जा विभाग भारत सरकार द्वारा संदिग्ध डिवाइस पर अपनी रिपोर्ट प्रेषित की गयी है, जिसमें उनके द्वारा उक्त डिवाइस को अग्रिम परीक्षण के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुम्बई भेजे जाने की संस्तुति की गई है। जिसके आधार पर मां0 न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उक्त डिवाइस को आवश्यक साक्ष्य संकलन व परीक्षण भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुम्बई को भेजा जा रहा है।

संस्थान द्वारा अपनी रिपोर्ट में यह भी उल्लेखित किया गया कि मौके पर पुलिस द्वारा जो रेडियाग्राफी कैमरा बरामद किया गया था, उसकी वास्तविकता की जांच के लिए फोटोज को BRIT (board of radiation and isotope technology) भेजा गया था। रिपोर्ट में उक्त डिवाइस का निर्माण BRIT द्वारा ना करना बताया व अपराधिक इरादे के तहत BRIT संस्थान का नाम अंकित कर सस्थान के नाम का दुरुपयोग किया जाना बताया।

प्रकरण से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां और आवश्यक साक्ष्य संकलित करने के लिये पुलिस द्वारा अभियुक्त तबरेज आलम और सुमित पाठक का दिनांक: 20-07-24 से 03 दिन का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button