विवाहिता महिला ने अपने पति पर नशीला पदार्थ खिलाकर देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति पर नशीला पदार्थ खिला कर अपने ही देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने भाजपा नेता और अपने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर सौंपकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, शक्तिफार्म निवासी विवाहिता ने बताया कि वह भाजपा नेता के एक स्कूल में पढ़ाती थी। आरोपी भाजपा नेता ने तीन महीने पहले उसका विवाह यूपी निवासी अपने भांजे के साथ करवा दिया। आरोप लगाया कि सुहागरात की रात पति ने उसे केक में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब वह सुबह जागी तो उसे शारीरिक संबंध बनाने का अंदेशा हुआ। विवाहिता ने बताया कि रोजाना उसका पति किसी न किसी मीठी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला देता था। जिससे उसे नींद आ जाती थी। बताया कि शक होने पर 12 जून की रात उसने दी गई मिठाई नहीं खाई और नींद में होने का नाटक किया। रात करीब एक बजे उसका पति कमरे से बाहर चला गया और उसका देवर कमरे में आ गया। देवर के छेड़खानी करने पर वह उठ गई और शोर मचाने लगी। तभी उसके देवर ने उसका मुंह दबा दिया और प्रत्येक रात को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई।




