उत्तराखंडराष्ट्रीय

सीएम पुष्कर सिंह धामी का बजट को लेकर रिएक्शन आया सामने I


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार को देश का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। जिसके बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का रिएक्शन भी सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को लेकर सरहाना भी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा देश के पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतवासियों के लिए एक गतिशील और विकासोन्मुखी बजट पेश किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान भी करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” की संकल्पना को मूर्त स्वरुप देने में सहायक भी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों को नए आयाम भी प्रदान करेगा, जिसके द्वारा विकसित भारत 2047 के विजन को भी सार्थकता मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में महिला हितैषी नीतियों से 9 करोड़ महिलाओं के साथ 83 लाख स्वयं सहायता समूह, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को भी बदल रहे हैं। लखपति दीदी योजना को विस्तार देते हुए 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के दृष्टिगत लिया गया यह फैसला अत्यंत अभिनंदनीय भी है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के साथ वह आत्मनिर्भर भी हुई हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button