अवैध देशी तमंचे व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
संधिक्त व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के लिए कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं।
निर्गत निर्देशों के क्रम में दिनांक 10-05-2024 को चैकिंग के दौरान चौकी प्रभारी ISBT को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को जाने वाली सडक पर कूडे के ढेर के किनारे खण्डहर के पास बैठा है जिसके पास देशी तमंचा है ।
सूचना पर चौकी प्रभारी ISBT मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पंहुचे तथा उक्त खण्डहर के अन्दर बैठे व्यक्ति के पास से एक देशी तंमचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
अभियुक्त के पास से मिले देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस रखने के सम्बन्ध मे लाईसेन्स तलब किया तो अभियुक्त नही दिखा पाया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेल नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।




