उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी 22 महीने बाद श्रीराम को की समर्पित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 महीने बाद अयोध्या में अपनी पगड़ी उतार दी। बुधवार सुबह उन्होंने सरयू में डुबकी लगाई। इसी वक्त उन्होंने अपनी पगड़ी उतार दी।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। मैं पिछले 22 महीनों से मेरे पास मौजूद इस पगड़ी को भगवान श्रीराम को समर्पित करता हूं।
उसी दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा पगड़ी उतारते ही उनके साथ वाले जय श्री राम का नारा लगाने लगे। उनके समर्थकों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी अर्पण कर दी।
मां के निधन के बाद
सम्राट ने सितंबर 2022 को अपनी मां के निधन के बाद सम्राट ने पगड़ी बंधी थी। इसके बाद एक सभा में लोगों का ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने कहा था कि जब तक वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा देंगे तब तक वह पगड़ी नहीं उतारेंगे।
यह बात सम्राट चौधरी ने कई मंचों पर भी बोली है। उस वक्त बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। सम्राट चौधरी लगातार सीएम नीतीश कुमार और महागठबंधन सरकार पर हमलावर रहते थे।
अचानक सियासी परिवर्तन हुआ और सीएम नीतीश कुमार भाजपा में आ गए। इधर, महागठबंधन के नेता भी सम्राट के पगड़ी को लेकर कई सवाल करते आ रहे हैं। वहीं अयोध्या जाने से पहले सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए स्वगत कुछ नहीं हो सकता है। राज्य और देश के लिए व्यक्तिगत निर्णय को बदला जा सकता है।




