एम.डी.डी.ए के तहत मानसून सीजन में पौधे रोपने की योजना: देखभाल सहित पूरा साल की गारंटी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

एम.डी.डी.ए जिस तरह से पौधों की खरीद करेगा, उसी तरह से एक साल तक उनकी देखभाल की कीमत भी देगा। इससे किसी भी पौधे को रोपने के साथ ही उसके जीने की भी गारंटी मिल जाएगी। ऐसी ही शर्त के साथ एम.डी.डी.ए टेंडर के माध्यम से 70 हजार पौधों की खरीद कर रहा है। जो मानसून सीजन में रोपे जाएंगे।
बरसात के मोसम में पौधे रोपे जाने से उनके जीवित रहने की संभावना अधिक हो जाती है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने मानसून सीजन में एक लाख पौधे रोपने की योजना बनाई। इस योजना का क्रियान्वयन एम.डी.डी.ए कर रहा है। हाल ही में एम.डी.डी.ए ने 70 हजार पौधे खरीदने के लिए ई-टेंडर निकाले थे। जिसकी अंतिम तरीक 15 जुलाई थी। लेकिन, अंतिम तिथि तक मात्र फर्म ने ही टेंडर डाले। नियमो के अनुसार किसी टेंडर को जारी करने के लिए कम से कम तीन प्रस्ताव होनी जरूरी है। न्यूनतम टेंडर नहीं आने से प्रक्रिया को निरस्त करने के साथ ही नए सिरे से टेंडर जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने से लेकर उन्हें पूरा साल तक पानी और खाद देकर देखभाल करने का जिम्मा भी नर्सरी व फर्म का होगा। इसी आधार पर पौधों के रेट भी मांगे गए हैं। टेंडर में पौधों व उसके तने आदि की लंबाई भी निर्धारित की गई है। एम.डी.डी.ए के अधिकारियों का कहना है कि जो भी पौधे रोपे जाएंगे, वे सभी भलीभांति वृद्धि करेंगे। एम.डी.डी.ए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि पहली बार में जल्दबाजी में टेंडर निकाले गए थे। इसलिए पर्याप्त संख्या में टेंडर नहीं आए। अब वापस से शर्तों के साथ टेंडर जारी किए गए हैं, और इस बार सरकार का लक्ष्य एक लाख पौधे रोपने का है।




