कांवड़ यात्रा आज से शुरू, सरकार और प्रशासन हैं तैयार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज सोमवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा का केंद्र बिंदु हरिद्वार होता है इसलिए इस यात्रा के लिए पूरी तैयारी सरकार और प्रशासन कर चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से देवभूमि में हर यात्री का स्वागत है और सरकार की तरफ से कावड़ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा करने का काम किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा की सरकार की तरफ से यात्रा के लिए हर तैयारी हो चुकी है और समीक्षाओं के माध्यम से उन तैयारी को पुख्ता करने का कार्य भी किया गया है।




