काठ बंगला कॉलोनी में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त पुश्ता का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून, गुरुवार 18 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित काठ बंगला कॉलोनी पहुंचकर बरसात के कारण क्षतिग्रस्त पुश्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के पुश्ता निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इस्टीमेट बनाने के निर्देश देते हुए सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य जल्द प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।



