कार चालक द्वारा असलाह दिखाकर आमजन को डरा धमकाकर, गालीगलोच करने का वायरल वीडियो
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कार चालक द्वारा असलाह दिखाकर आमजन को डरा धमकाकर, गालीगलोच करने का वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून ने लिया तत्काल संज्ञान,एसएसपी के आदेश पर अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर किया गया गिरफ्तार। दिनांक 26 जनवरी 2024 को थाना कैंट क्षेत्र से एक राह चलते व्यक्ति द्वारा एक कार चालक का वीडियो बनाया गया वीडियो में एक कार चालक द्वारा असलाह दिखाकर गाली गलौज करते हुए धमकाया जा रहा है उक्त वीडियो एसएसपी देहरादून के संज्ञान में आने पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल थाना प्रभारी कैंट को उक्त कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए, एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार उक्त कार चालक की तलाश की गई तो उक्त वाहन चालक व्यक्ति विवेक का होना पाया गया तत्काल पूरे प्रकरण की जानकारी करते हुए विवेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आसपास जानकारी की गई तो अंकुर कुमार निवासी जीएमएस रोड बल्लीवाला द्वारा द्वारा अवगत कराया गया कि विवेक द्वारा उसको मारने की नीयत से उससे रोककर अपने लाइसेंसी गन से उस पर फायर किया गया व उसको डरा धमकाकर गया , एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार तत्काल अभियुक्त विवेक अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर उसको गिरफ्तार किया गया है।




