गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर लगा जाम, यात्रियों के वाहनों को ऋषिकेश में ही रोका
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले तीर्थ यात्रियों को आज मंगलबार दोपहर बाद ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में ही रोक दिया गया है। इस संबंध में ट्रांसिट कैंप और आईएसबीटी पंजीकरण केंद्र पर अनाउंसमेंट भी कराया भी जा रहा है।
एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि अभी तक करीब 12 बसों को रोका भी गया हैं, जिनमे यात्रियों की संख्या 200 से 250 के बीच है। उनके रहने की व्यवस्था ट्रांजिट कैंप में भी की गई है। उन्होंने बताया कि हाईवे पर जाम की स्थिति अभी बन रही है। ऐसे में यात्रियों को यहीं पर रोका गया है।
यमुनोत्री हाईवे पर आज मंगलवार को भी जाम की स्थिति रही। श्रद्धालुओं के वाहनों को चेकिंग के नाम पर कटा पत्थर से लेकर दुबाटा तक जगह-जगह पर रोका गया है। सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालुओं के अभिलेख और स्वास्थ्य परीक्षण के एक-एक काउंटर ही होने से श्रद्धालुओं का समय भी बर्बाद हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही।




