गुंडई दिखाने का शौक पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सभी बदमाशो की खुमारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कोतवाली ऋषिकेश में वादी पप्पू निवासी आईडीपीएल कॉलोनी ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई की उनका पुत्र दिनांक 25 मार्च 2024 को साय: लगभग 6:00 बजे अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था, अचानक नेहरू ग्राम के राजकुमार व उसके साथ अन्य कुछ लोगों ने उनके पुत्र पर लाठी डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल से उसे बचाया गया। जब वादी अपने पुत्र को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा तो थोड़ी देर में उक्त सभी लोगो ने सरकारी अस्पताल पहुंच कर भी उनके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की गई, जिनमे उनके पुत्र को गंभीर चोटें आई, जिसका इलाज एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। चूंकि अभियुक्तों के द्वारा पीड़ित पक्ष को सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान भी इमरजेंसी में जाकर उसके साथ पुनः मारपीट की गई और सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में सरकारी सामान को क्षतिग्रस्त कर अस्पताल स्टाफ के साथ धक्का मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई, इसके पश्चात सभी अभियुक्त वहां से फरार हो गए। जिस संबंध में इमरजेंसी में ड्यूटी पर नियुक्त डॉक्टर शुभा के द्वारा एक तहरीर कोतवाली ऋषिकेश में दी गई, जिसके आधार पर अभियुक्तो के विरूद्ध संबंधित धाराओ में एक और अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर तत्काल घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा उपरोक्त दोनों घटनाओं से संबंधित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए सरकारी अस्पताल इमरजेंसी की सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, आस पास के लोगो से पूछताछ और अन्य माध्यमों से अभियुक्तो की पहचान करते हुए सभी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी करते हुए घटना उपरोक्त से संबंधित 05 अभियुक्तों को आईडीपीएल पुराने गेस्ट हाउस के पास खंडहर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त लोहे की रोड, हॉकी, बेसबॉल डंडे आदि बरामद किये गए है।




