चारधाम व अन्य प्रमुख मन्दिरों के नाम से ट्रस्ट या समिति गठित करने पर होगी करवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बीते गुरूवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य में स्थित चार धाम व अन्य प्रमुख मन्दिरों के मिलते जुलते नाम पर समिति या ट्रस्ट के गठन के विरूद्ध कठोर विधिक प्राविधान किये जाने का निर्णय लिया। कैबिनेट के समक्ष यह विषय चर्चा के लिए रखा गया था कि हाल के समय में राज्य में कतिपय व्यक्ति / संस्थाओं द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में अवस्थित चार धाम यथा श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रीनाथ धाम, श्री गंगोत्री धाम, श्री यमुनोत्री धाम व अन्य प्रमुख मन्दिरों के नाम का और इनके संचालन के लिए गठित ट्रस्ट/समिति के नाम से मिलते-जुलते नाम का प्रयोग कर ट्रस्ट/समिति आदि बनाई जा रही है।
प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों से जन सामान्य में असमंजस की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही स्थानीय परम्पराओं और धार्मिक मान्यताओं को भी ठेस पहुँचती है, स्थानीय स्तर पर आक्रोश की भी सम्भावना रहती है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा कड़े विधिक प्राविधान लागू किये जाने का निर्णय कैबिनेट द्वारा राज्य हित में लिया गया है। अब राज्य के अन्दर या राज्य के बाहर कोई भी व्यक्ति और संस्था किसी समिति और ट्रस्ट का गठन कर राज्य के चार धामों व प्रमुख मंदिरों के नाम पर समिति व ट्रस्ट का गठन नहीं कर सकते। इससे इस संबंध में विवाद का समाधान हो सकेगा।




