जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित चार जवान शहीद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित चार जवान वीरगति को प्राप्त हुए। कल रात डोडा जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में ये जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल ने कल रात धारी गोटे इलाके में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गोलीबारी में एक अधिकारी सहित पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से चार ने आज दम तोड़ दिया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया है।




