देहरादून के एसजीआरआर विवि के एक छात्र ने छत से कूदकर जान देने की धमकी दे दी।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून के एसजीआरआर विवि में धरना दे रहे छात्रों में आक्रोश और भी बढ़ गया है। आज सोमवार को एक छात्र ने विवि की छत से कूदकर जान देने की धमकी तक भी दे दी। छात्र का कहना है कि विवि की ओर से छात्रों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाएं, नही तो वह अपनी जान दे देगा। बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर कई छात्र विश्वविद्यालय में धरना भी दे रहे हैं। बीते रविवार को 30 छात्रों पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। वहीं, प्रबंधन का आरोप है कि ये छात्र गैर वाजिब मांगों को लेकर धरना देते हुए विवि पर तमाम तरह के दबाव भी बना रहे थे। इसके साथ ही इन छात्रों ने पीजी कॉलेज में परीक्षा में भी बाधा डाली है। इस आधार पर पुलिस ने बलवा, मानहानि और रंगदारी के आरोप में दो मुकदमे छात्रों पर भी दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि न्यायालय ने विवि परिसर में 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी है। इस स्थान पर अब किसी प्रकार का भी धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। वहीं, इसके बाद छात्रों ने अब आंदोलन और भी तेज कर दिया है।




