बीजेपी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड के होटल व्यापारियों के विषय को लेकर चर्चा की।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड के होटल व्यापारियों के विषय को लेकर चर्चा की। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड आबकारी नीति 2024- 25 के अंतर्गत विषयों को लेकर सरकार के द्वारा कई बदलाव किए गए हैं इस नीति में बदलाव के कारण व्यापारियों को कई प्रकार से आर्थिक हानि का सामना हो सकता है I जिससे होटल व्यापारियों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाने के चलते होटल बंद होने की कगार पर आ सकते हैं। इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन किया कि हमारी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है और आपके नेतृत्व में किसी को कोई भी नुकसान ना हो इसके लिए आप हमेशा परस्पर उसकी चिंता करते हैं कृपया आप इसका समाधान जल्द से जल्द करेंगे तो इन व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद पी रहा आदि व्यापारी उपस्थित थे।




