राज्य के नगर निकाय अपनी कमाई पर नहीं, राज्य और केंद्र की इमदाद पर चल रहे हैं।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राज्य के नगर निकाय अपनी कमाई पर नहीं, राज्य और केंद्र की इमदाद पर चल रहे हैं। पिछले 6 वर्ष में नगर निकाय अपनी कमाई बढ़ाने के मामले में काफी सुस्त भी नजर आए हैं। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2001 में राज्य में एक नगर निगम, 31 नगर पालिका व 31 नगर पंचायत थीं। वर्तमान में 9 नगर निगम, 44 नगर पालिका व 49 नगर पंचायत हैं। 2022-2023 में नगर निकायों की स्वयं के स्रोतों से आय 1671 करोड़ हुई जबकि केंद्र और राज्य से निकायों को 11260 करोड़ की मदद भी मिली। इसी प्रकार, 2023-2024 में स्वयं के स्रोतों से 1755 करोड़, केंद्र और राज्य से 13059 करोड़ की मदद भी मिली है। हालांकि 2011-2012 से 2022-2023 तक 10 वर्षों में स्वयं के स्रोतों से आय में कुछ बढ़ोतरी भी हुई है।




