राधा रतूड़ी ने सभी प्रदेशवासियों विशेषरूप से युवाओं से हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण करने की किअपील
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एम.डी.डी.ए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया| मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमलतास (Golden Shower Tree) के पौधे का वृक्षारोपण कियाI
इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की हैI कार्यक्रम के दौरान सी.एस रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह लोकपर्व विश्व और मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण व हरियाली से खुशहाली का संदेश देता हैI मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण करने और वृक्षारोपण की फोटो व जानकारी merilife.org पर अपलोड करने का अनुरोध किया हैI इस अवसर पर एम.डी.डी.ए के अधिकारी उपस्थित थेI




