वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा
घटना को अजांम देने वाले 01 अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, पूर्व में भी वाहन चोरी की घटनाओ में जा चुका है जेल
दिनांक 19-05-2024 को वादी नीरज वासुदेव निवासी गुरुद्वारा रोड करनपुर थाना डालनवाला जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर को अपने घर के बाहर खड़ा किया था, जिसे दोपहर के समय किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
लिखित तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल थाना डालनवाला में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा दिनांक 19-05-2024 को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त विशाल चौधरी को चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है और नशे की पूर्ति के लिये ही उसके द्वारा वाहन चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी वाहन चोरी की घटना में जेल जा चुका है, जिसके विरूद्व नेहरू कॉलोनी थाने में वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत हैं।




