विधायक उमेश कुमार ने दी चेतावनी, कहा-3 दिन में कार्रवाई करें, नहीं तो फिर होगा आंदोलन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमे उन्होंने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रचार के दौरान उनपर पुलिस प्रशासन ने एक तरफा ही कार्रवाई की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए 3 दिन के भीतर सही कार्रवाई करने की मांग भी की है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। भगवानपुर कस्बे के पास चुडियाला चौक पर मतदान से पूर्व बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने काफिले के साथ वाहनों में सवार होकर कुन्जा बहादरपुर से भगवानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही कस्बे के पास चुड़ियाला चौक पर पहुंचे तो निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए वहां पर पहुचे। यहां दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हो गई थी। भगवानपुर पुलिस ने बीजेपी प्रत्याशी की तहरीर पर निर्दलीय प्रत्याशी का नाम दर्ज करते हुए उनके कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। वायरल वीडियो में खानपुर विधायक व लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने डीजीपी और एसएसपी पर सरकार के दबाव में आकर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए 3 दिनों में मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की बात कही है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।



