श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत आज एक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए पुलिस ने रूट को भी डायवर्ट किए हैं।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत आज शनिवार को एक शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने रूट को भी डायवर्ट किए हैं। यह शोभायात्रा परेड मैदान से शुरू होकर कनक चौक – ओरिएंट चौक – घंटाघर – पलटन बाजार – डिस्पेंसरी रोड – दर्शनलाल चौक से होते हुए रेंजर्स मैदान पर समाप्त होगी। बाहर से आने वाली बसों के लिए विभिन्न जगहों पर ड्रॉपिंग प्वाइंट भी निर्धारित किए गए हैं। स्थानीय वाहनों के लिए 6 पार्किंग स्थल भी चिन्ह्ति हुए हैं। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने बताया कि इस दौरान विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। जनता से शोभायात्रा वाले मार्गों के स्थान पर वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील भी की गई है।
ये होगे पार्किंग स्थल : लॉर्ड वेंकटेशन वेडिंग प्वाइंट, रेंजर्स मैदान, मंगला देवी इंटर कॉलेज, पवेलियन ग्राउंड, द दून स्कूल के सामने मॉल रोड पर खाली मैदान (बसों के लिए) और बन्नू स्कूल (बसों के लिए)। बाहर से आने वाली बस की यहां उतारेंगी सवारियां, चकराता रोड से आने वाली सभी बसें घंटाघर पर लोगों को उतारेंगी। हरिद्वार रोड, राजपुर से आने वाली सभी बसें सर्वे चौक पर उतारेंगी। सहारनपुर रोड से आने वाली सभी बसें बुद्धा चौक पर खाली होकर अपने पार्किंग स्थल को जाएंगी।
ये डायवर्जन प्वाइंट : कांवली रोड, आईएसबीटी की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक रेलवे गेट से वापस जाएंगे।
धर्मपुर की ओर से आने वाले सभी विक्रम सीएमआई से वापस होंगे। कौलागढ़, प्रेमनगर की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक वाहनों को बिंदाल से वापस कर दिया जाएगा। राजपुर रोड की ओर से आने वाले सभी मैजिक वाहन और विक्रम सचिवालय गैट के सामने से वापस कर दिए जाएंगे। सहस्रधारा रोड मालदेवता की ओर से आने वाले सभी मैजिक और विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस होंगे।
ये रहेगा यातायात का प्लान : जुलूस के परेड ग्राउंड से शुरू करने पर सर्वे चौक, बुद्धा चौक और दर्शनलाल चौक से लैंसडान चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। रायपुर रोड की ओर आने वाले यातायात को ईसी रोड की ओर डायवर्ट भी कर दिया जाएगा।
शोभायात्रा के कनक चौक पर पहुंचने पर लैंसडान चौक, ओरिएंट चौक, पैसेफिक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। राजपुर रोड से घंटाघर की ओर आने वाले सभी वाहनों को बहल चौक से ईसी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर चकराता रोड से आने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए बहल चौक की ओर भेजा जाएगा। यह यातायात ईसी रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। साथ ही दर्शनलाल, बुद्धा चौक से घंटाघर की ओर वाहनों को नही भेजा जायेगा।
शोभायात्रा के डिस्पेंसरी रोड पहुंचने पर तहसील चौक से दर्शनलाल जाने वाले यातायात को दून चौक होते हुए बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक पहुंचने पर बुद्धा चौक, घंटाघर, तहसील से दर्शनलाल चौक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा।
शोभायात्रा के रेंजर्स ग्राउंड पहुंचने पर सभी स्थानों से उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार यातायात को सामान्य किया जाएगा।




