संयुक्त अरब अमीरात को हराकर भारत पहुंचा सेमीफाइनल में
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

श्रीलंका में एशिया कप टी20 महिला क्रिकेट में बीते रविवार को भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया। इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 और विकेटकीपर ऋचा घोष ने नाबाद 64 रन बनाए। जवाब में संयुक्त अरब अमीरात की टीम सात विकेट खोकर 123 रन पर सिमट गई। अंक तालिका में ग्रुप ए में भारत शिखर पर है। दो मैचों से उसके चार अंक हैं। कल भारत का सामना नेपाल से होगा। आज ग्रुप बी में श्रीलंका का मुकाबला मलेशिया से होना है। मैच दिन के दो बजे से खेला जाएगा। ग्रुप बी में ही शाम सात बजे बांग्लादेश का मुकाबला थाईलैंड से होगा।




