सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बीते बुधवार को क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सत्य साई मंदिर वाली गली सुभाष नगर पर कुछ लड़के हाथों में डंडे लेकर खड़े हुए मिले, उक्त सभी लड़के गौरव शर्मा,अंकुश चौधरी, हिमांशु चौधरी, निखिल, कार्तिक राना से पूछताछ करने पर वे सभी पुलिस टीम के साथ ही उग्र हो गए, जिनको पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन अभियुक्त नहीं माने, जिससे प्रतीत हुआ की अभियुक्त गण किसी व्यक्ति/लड़कों के साथ मारपीट करने की फिराक में है और किसी संगीन वारदात को अंजाम दे सकते हैं, जिस पर मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सभी अभियुक्तों गणों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।




