सीएम पुष्कर सिंह धामी ने थत्यूड़ में रैली कर टिहरी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए समर्थन मांगा।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने थत्यूड़ में रैली कर टिहरी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए समर्थन भी मांगा। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में रोड शो भी किया। वहीं उत्तराखंड गढ़वाल क्षेत्र की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार गरमाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी आएंगे। 12 अप्रैल को ऋषिकेश में उनकी चुनावी रैली भी हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को श्रीनगर, किच्छा व रुड़की में चुनावी रैली भी करेंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। बीजेपी के स्टार प्रचारक व दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने भी लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिनों चुनावी रैली भी की। पीएम मोदी गढ़वाल की 3 लोकसभा सीट पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में प्रचार गरमाने के लिए 12 अप्रैल को ऋषिकेश में चुनावी रैली भी कर सकते हैं। जबकि 11 अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर, किच्छा और रुड़की में चुनाव प्रचार करेंगे।




