हरिद्वार पहुंचे कवि कुमार विश्वास, कल से हरकी पैड़ी पर राम कथा की रस धारा बहेगी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कल गुरुवार से हरकी पैड़ी पर राम कथा की रस धारा बहेगी। जिसके लिए कवि कुमार विश्वास आज बुधवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। हरिद्वार पहुंचने पर गंगा सभा की ओर से उनका स्वागत भी किया गया। गंगा सभा की ओर से राम कथा के आयोजन की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। कल गुरुवार से तीन दिन तक गंगा आरती के बाद हजारों लोग राम कथा सुनने भी पहुंचेंगे।




