हरिद्वार में आज शाम हरकी पैड़ी के सामने एक होटल में लगी आग, राहगीरों में अफरा-तफरी; पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची और आग पर काबू पाया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरिद्वार में आज बुधवार शाम हरकी पैड़ी के सामने एक होटल में आग लग गई। आग देख वहां माैजूद राहगीरों में भी अफरा-तफरी मच गई। इस दाैरान सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची और फिर लोगों को वहां से हटाया और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दाैरान कोई भी जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है की होटल में खाना बनाने के दाैरान वहां एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। जिसकी वजह से वहां रखे सामान ने आग ही पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप भी धारण कर लिया। इस दाैरान वहां माैजूद लोगों ने भागकर अपनी जान को बचाई। वहीं होटल का सारा सामान भी जलकर राख हो गया।




