हर्षिल ग्राम पंचायत के उप प्रधान माधवेंद्र रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास शैली में बनी टकनोर पेंटिंग भेंट की।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बीते 27 जनवरी को दिल्ली में सीमांत गांव के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में हर्षिल ग्राम पंचायत के उप प्रधान माधवेंद्र रावत और उनकी पत्नी अनुप्रीया रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास शैली में बनी टकनोर पेंटिंग भेंट की। टकनोर पेंटिंग भोज पत्र पर बनाई जाती है, इसमें अखरोट की छाल के रंग का उपयोग होता है, जिससे महापुरुषों, ऐतिहासिक धरोहर और विलुप्त होती वन्य जीवों की प्रजातियां बनी हैं। इस कार्यक्रम में 1500 पंचों में से 10 पंचों को मिलने के लिए बुलाया गया।




