उत्तराखंड

हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई के डर से लोगों का बनभूलपुरा को छोड़ना जारी, अब तक करीब 300 परिवार घर में ताला लगाकर यूपी चले गए


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई के डर से लोगों का बनभूलपुरा को छोड़ना अब भी जारी है। अब तक करीब 300 परिवार घर में ताला लगाकर यूपी चले गए हैं। क्षेत्र से लोगों का पलायन भी लगातार जारी है। बीते रविवार सुबह वाहन नहीं मिलने के कारण लोग पैदल ही लालकुआं तक पहुंच गए। यहां से वे लोग ट्रेन से बरेली के लिए रवाना हुए। बीते शनिवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बनभूलपुरा क्षेत्र से कई लोगों को हिरासत में भी लिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान हल्का बल भी प्रयोग किया। कई दिनों तक कर्फ्यू रहने की आशंका व पुलिस से डरकर लोगों ने पलायन भी तेज कर दिया है। बीते रविवार सुबह 5 बजे से बरेली रोड पर कई परिवार सामान लेकर पैदल जाते भी दिखाई दिए। सवारी वाहन नहीं होने के कारण लोग 15 किलोमीटर तक पैदल चलकर लालकुआं पहुंचे। यहां से वे बरेली की ट्रेन पकड़कर यूपी के अलग-अलग शहरों को भी निकल गए। रामपुर निवासी यासिन ने कहा कि मै परिवार के साथ काम की तलाश में हल्द्वानी आया था। बनभूलपुरा में 2 कमरे किराये पर लिए थे। यहां वह हाईटेक किचन बनाने का काम भी करता है। कहा कि अब कभी दोबारा हल्द्वानी काम करने नहीं आऊंगा। कहा- 2 पैसे कम कमाऊंगा लेकिन चैन से रहूंगा। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 25 उपद्रवियों के खिलाफ दंगा करने, डकैती करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ 3 मुकदमें दर्ज किए गए थे। इसमें से नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों की मदद से एक नामजद और 11 अज्ञात लोगों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है। लगातार दबिशें भी दी जा रही हैं। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाने से लूटे कारतूस मामले में ये लोग गिरफ्तार

– जुनैद निवासी इंद्रानगर से 1 तमंचा, 8 कारतूस।

– मोहम्मद निजाम निवासी इंद्रानगर 1 तमंचा, 8 कारतूस।

– महबूब निवासी गफूर बस्ती 1 तमंचा, 6 कारतूस।

– शहजाद निवासी इंद्रानगर से 1 तमंचा, 10 कारतूस।

– अब्दुल माजिद निवासी नई बस्ती ठोकर पुराने चील घर के पास।

– शाजिद निवासी नई बस्ती ठोकर पुराने चील घर के पास।

– मोहम्मद नईम निवासी नई बस्ती ठोकर पुराने चील घर के पास।

– शाहनवाज निवासी नैनीताल पब्लिक स्कूल के सामने छोटी रोड बनभूलपुरा से 1 तमंचा और 7 कारतूस।

– शकीर अहमद निवासी मोहम्मदी चौक के पास, पप्पू का बगीचा।

– इशरार अली निवासी मोहम्मदी चौक के पास, पप्पू का बगीचा

– शानू उर्फ राजा निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा।

– रईस निवासी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के पास किदवई नगर बनभूलपुरा।

मुकदमा संख्या 22 में ये लोग गिरफ्तार हुए

– गुलजार अहमद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा।

– रईस अहमद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा।

-मोहम्मद फरीद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा से 1 तमंचा और 5 कारतूस बरामद किए।

– जावेद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा के पास से 1 तमंचा और 6 जिन्दा कारतूस बरामद किए।

– मोहम्मद साद निवासी नई बस्ती, बनभूलपुरा।

– मोहम्मद तसलीम निवासी नई बस्ती ताज मस्जिद के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनभूलपुरा।

नगर निगम के चालक की ओर से किए गए मुकदमें में ये लोग गिरफ्तार किए गए

– अहमद हसन निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा।

– . शाहरूख निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा।

– अरजना निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा।

– रिहान निवासी पानी की टंकी के पास, मलिक का बगीचा।

– जिशान निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास बनभूलपुरा।

– मुजम्मिल निवासी वार्ड नंबर 31 इन्द्रानगर, बनभूलपुरा।

– माजिद निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा।

पुलिस ने उपद्रवियों को चिह्नित करने की कार्रवाई में पूरी ताकत भी झोंक दी है। हल्द्वानी हिंसा में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए 90 से अधिक संदिग्धों को पुलिस ने गौलापार में बनाई अस्थायी जेल में भी डाला है। पुलिस इन सभी के चेहरे सीसीटीवी फुटेज, फोटो और वीडियो से मिला रही है। इसके साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उपद्रवियों को हिरासत में लेने का सिलसिला भी जारी है। बीते रविवार को 30 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उधर दोबारा दबिश देकर 30 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इन्हें रखने के लिए गौलापार कुवंरपुर के एक स्कूल में एक अस्थायी जेल  भी बनाई है। इस जेल में 90 से अधिक लोगों को भी रखा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कई उपद्रवियों ने पुलिस को कुछ साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। पुलिस इन उपद्रवियों का लिंक भी तलाश कर रही है। एसएसपी पीएन मीणा का कहना है कि 12 टीमें लगातार धरपकड़ भी कर रही है। जल्द ही उपद्रवियों व मास्टमाइंड को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस कॉल डिटेल व संदिग्धों के मोबाइल को खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल से 150 से अधिक फोटो और वीडियो पुलिस ने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ मोबाइल में बरेली, यूपी में रहने वाले लोगों के नंबर मिले हैं। इन नंबरों से हिंसा से पहले और बाद में लगातार बात भी हो रही थी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39