हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत व मुनस्यारी के लिए आज से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जाने किराया, स्थान और समय

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए आज बृहस्पतिवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और अन्य ने हैली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि, आज (बृहस्पतिवार) दोपहर के बाद से ही ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर हर दिन में दो चक्कर लगाएगा। बता दें कि, हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व चंपावत का सफर करने में कई घंटे भी लग जाते हैं। केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा शुरु करने की बात कही थी। इसी क्रम में हेरिटेज एविएशन ने इस सेवा को शुरू करने की तैयारी भी की। 2 फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए सफल ट्रायल भी हुआ था।
- हैली सेवा का किराया, स्थान और समय
| स्थान | किराया | समय |
| हल्द्वानी से मुनस्यारी | 3500 | 7:45AM/ 1:30PM |
| मुनस्यारी से हल्द्वानी | 3500 | 8:35AM/1:20PM |
| हल्द्वानी से पिथौरागढ़ | 3000 | 9:35AM/2:20PM |
| पिथौरागढ़ से हल्द्वानी | 3000 | 10:15AM/3:00PM |
| हल्द्वानी से चंपावत | 2500 | 11:05AM/3:50PM |
| चंपावत से हल्द्वानी | 2500 | 11:45AM/4:30PM |




