10वीं में फेल होने से लगा सदमा, छात्रा ने गटक लिया जहर…सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बीते बुधवार की शाम करीब 6 बजे विषैला पदार्थ निगल लिया। छात्रा तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान आज गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।




