Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

देहरादून में भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा त्रयोदशी के अवसर पर निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे और पूजा-अर्चना की। सहारनपुर रोड स्थित आढ़त बाजार की श्री शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका विश्राम होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज सहित देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। आयोजकों ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को पहले से अधिक आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के प्रयास किए गए हैं।

शोभायात्रा में श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, श्री तपेश्वर महादेव, श्री देवेश्वर महादेव और ब्रह्मलीन महंत माया गिरि महाराज का डोला प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं और आम जनता को यात्रा मार्ग पर आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सेवा दल के सेवादार पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर प्रत्येक चौराहे पर व्यवस्था संभाल रहे हैं। स्वच्छता व्यवस्था के लिए 50-50 लोगों की दो सफाई टीमें अलग-अलग समय पर तैनात की गई हैं, जो शोभायात्रा के गुजरने के तुरंत बाद सड़क की सफाई करेंगी।

वहीं स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्था के तहत दो एम्बुलेंस शोभायात्रा के साथ चल रही हैं। इनमें दो डॉक्टर और चार नर्स मौजूद हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एक फायर ब्रिगेड वाहन भी शोभायात्रा के साथ तैनात किया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button