टिहरी के घनसाली क्षेत्र के दोणी गांव में मंगलवार देर शाम मूसलाधार बारिश के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास खेलते समय सात वर्षीय आरव अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव में बह गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी से आरव का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को सीएचसी बेलेश्वर भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पूरे दोणी गांव में शोक का माहौल है।