उत्तराखंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, सीएम धामी ने ध्वजारोहण कर दी शुभकामनाएं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह व सम्मान के साथ मनाया गया। राजधानी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परेड मैदान में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों व राज्य आंदोलनकारियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम सबको उनके बलिदानों को याद रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका भी निभानी चाहिए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भी प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर शुभकामनाएं साझा करते हुए कहा कि यह दिन उन सभी अमर बलिदानियों को स्मरण करने का अवसर है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण
सचिवालय परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण व बच्चों की उपस्थिति भी रही।
मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में देश की आजादी में योगदान देने वाले ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कहा कि देश आज जिन उपलब्धियों पर गर्व भी कर रहा है, उसकी नींव इन्हीं बलिदानों पर ही टिकी है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य भी कर रहा है। यह केवल एक सपना नहीं बल्कि एक साझा संकल्प भी है, जिसे राज्य सरकार जनसहयोग व परिश्रम के बल पर साकार करने में जुटी है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने बीते वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, जलविद्युत व ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति भी की है।
मुख्य सचिव ने आगे कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति और युवा शक्ति राज्य को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है।




