दून से अयोध्या के लिए रवाना हुए रामभक्त, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राजधानी देहरादून से आज गुरुवार को अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में देहरादूनवासी भी अयोध्या पहुंचकर रामलला की दर्शन करेंगे। ट्रेन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। राम मंदिर के दर्शन को लेकर देहरादूनवासियों में खासा उत्साह भी दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह 2:55 बजे अयोध्या कैंट पर पहुचेंगी। इसके बाद स्टेशन से बसों के माध्यम से राम जन्मभूमि को पहुचेंगे। यहां रामलला के दर्शन के बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण भी कराया जाएगा। अयोध्या दर्शन के बाद 24 फरवरी की रात 12:40 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट से देहरादून के लिए रवाना होगी और दोपहर में 2:40 बजे देहरादून पहुचेंगी।




