उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा चुनाव हारने के बाद सियासी संकट में मानी जा रही हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सलाह दी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राज्यसभा चुनाव हारने के बाद सियासी संकट में मानी जा रही हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सलाह दी कि उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं? वे क्यों असंतुष्ट हैं। नई दिल्ली में कोर ग्रुप बैठक में शामिल होने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई कांग्रेस विधायक अपनी सरकार से असंतुष्ट भी हैं। कांग्रेस नेतृत्व को आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके विधायक आखिर क्यों जा रहे हैं। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी के सवाल पर सीएम ने कहा कि पार्टी पांचों सीटें जीतेगी। पार्टी ने पूरी तैयारी भी कर ली है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड में विकास कार्य हुए हैं। हर वर्ग के हितों से जुड़ीं योजनाएं व कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी खूब आगे बढ़ा है। उसी के कारण बड़ी संख्या में लोग बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में जितने आवेदन आए, उन्हें साथ लेकर भी आए हैं। ये सभी नाम भी केंद्रीय नेतृत्व सौंप दिए जाएंगे। कांग्रेस ने बड़े नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की संभावना से जुड़े प्रश्न पर सीएम ने कहा कि अब तक 6000 लोग बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, बड़े नाम आएंगे तो सभी को पता भी चल जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button