उत्तराखंड में 3 वर्ष से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारी होंगे स्थानांतरित, सीएम धामी ने डीएम को दिए आदेश
देहरादून: तीन साल से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिकों के स्थानांतरण के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्मिकों को 3 वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात किया गया है, उनका स्थानांतरण शीघ्र किया जाए।
बैठक में सीएम ने जिलों में जनसेवाओं में सुधार, सड़कों की मरम्मत, नियमित पेयजल व विद्युत आपूर्ति, और वनों में अग्नि नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्यवाही को भी तेज़ करने की अपील की।
जनता दरबार और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर:
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए जनता दरबार, तहसील दिवस, क्षेत्र पंचायतों की बैठकों और ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से बहुद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया जाए। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान जारी रखने की बात भी कही।
सैंपलिंग और वन अग्नि नियंत्रण:
मुख्यमंत्री ने जिलों में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग का कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, जंगलों में लगने वाली आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रिस्पांस टाइम को कम करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय रहें।
पेयजल और सड़क मरम्मत:
मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकाल में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात भी की और जरूरत पड़ने पर पेयजल टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सड़कों के गड्ढों को ठीक करने के लिए स्थलीय निरीक्षण कर सुधार कार्य पूरा करने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिलों में मुख्य समस्याओं की पहचान कर संबंधित अधिकारियों की टीम बनाकर उनका समाधान सुनिश्चित करने को कहा।




