भगत सिंह चौक के पास दो कारों में आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत से पाया काबू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हरिद्वार – हरिद्वार के भगत सिंह चौक के पास अचानक दो कारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कारों का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया।
दमकल विभाग ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आग की शुरुआत किस वजह से हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।




