
सीएम पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के पुलिस लाइन में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी गांधी मैदान में पहुंचे। इस दौरान पुष्प वर्षा कर महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण, किफायती आवास आवंटन व लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग भी किया व योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम धामी 12:45 बजे कार से पुलिस लाइन हेलीपैड में पहुंच प्रस्थान करेंगे। विधानसभा वार इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास
विधानसभा – शिलान्यास कार्य की संख्या – धनराशि – लोकार्पण वाले कार्य की संख्या धनराशि -कुल धनराशि
1- जसपुर 19 811.92 12 599.12 1411.04
2- काशीपुर 04 5563.60 09 848.65 6412.25
3- बाजपुर 02 170.3 17 1857.3 2027.59
4- गदरपुर 06 1068.84 13 1463.19 2532.03
5- रुद्रपुर 09 17656.57 14 2640.35 20256.92
6- किच्छा 14 760.91 11 2643.61 3404.5
7- सितारगंज 10 4385.90 12 2480.78 6866.68
8- नानकमत्ता 26 2021.25 10 3537.24 5558.49
9- खटीमा 16 3319.38 15 2650.79 5970.17
शिलान्यास वाले कार्यों की संख्या 106 है I
शिलान्यास वाले कार्यों की कुल धनराशि 35758.69 है I
लोकार्पण वाले कार्यों की संख्या 113 है I
लोकार्पण वाले कार्यों की कुल धनराशि 18721.00 है I
कुल कार्यों की संख्या 219 है I
कुल कार्यों की धनराशि 54479.69 है I




