पिथौरागढ़ में पर्यटन स्थलों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, जिला प्रशासन ने दिए सर्वे के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
पिथौरागढ़। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों से आने वाले पर्यटकों की परेशानी अब जल्द ही दूर होने वाली है। जिला प्रशासन ने पिथौरागढ़ समेत धारचूला, मुनस्यारी, चौकोड़ी और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निकाय अधिकारियों को स्थल चयन व सर्वे के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि आदि कैलास और ऊं पर्वत यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिथौरागढ़ और धारचूला में 5 से 6 संभावित स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके अलावा बेरीनाग, थल और मुनस्यारी के पेट्रोल पंपों पर भी चार्जिंग स्टेशन के लिए सर्वे भी कराया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढामुक्त करने, पार्किंग की व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
विकास योजनाओं पर भी चर्चा
नगर निकाय व ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक में गोशालाओं के निर्माण, राम मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और हिमालय दर्शन के लिए नए व्यू प्वाइंट्स बनाने पर भी चर्चा हुई।
जिला प्रशासन की इस पहल से न केवल पर्यटकों को ही सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण हितैषी परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।




